दिनेश ने मीडिया से तलवार दंपती की निजता का ख्याल रखने का भी आग्रह किया। दिनेश ने कहा, ‘अभी वे इस हालत में नहीं हैं कि हम उन्हें सामान्य बता सकें। अभी वे यह भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वे अपने घर में हैं। उन्हें यह अहसास होने में थोड़ा वक्त लगेगा।’ दिनेश ने कहा कि वह अपने भाई और भाभी के समर्थन के लिए सबकुछ करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि आरुषि के जाने का दर्द हमेशा रहेगा।



















