ऑस्ट्रेलिया से इंडोनेशिया जा रहा एयर एशिया का विमान कैबिन प्रेशर घटने के बाद पर्थ लौट आया. विमान में बनी स्थिति के चलते ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे और इससे यात्रियों में घबराहट फैल गई थी.
एयर एशिया ने कहा कि विमान में ‘तकनीकी खामी’ आ गई थी. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, टेक ऑफ के 25 मिनट बाद विमान 32,000 फुट की ऊंचाई से 10,000 फुट की ऊंचाई पर उतर आया.

वीडियो सामने आया है जिसमें ऑक्सीजन मास्क पहने यात्री खौफजदा लग रहे हैं, अलार्म बज रहा है और एयर एशिया का स्टाफ लोगों को बता रहा है कि आपात स्थिति में लैंडिंग की तैयारी हो रही है और इसके लिए वे तैयार रहें.
Pages: 1 2



















