नोएडा के बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट से बरी होने के बाद राजेश एवं नूपुर तलवार जेल से रिहा होकर नोएडा के जलवायु विहार सोसायटी पहुंच चुके हैं। बेटी का खोने का दर्द और 4 सालों की कानूनी और मानसिक प्रताड़ना झेलने वाले तलवार दंपती अभी भी सदमे में हैं और अंदर तक टूट चुके हैं। आरुषि की यादों को संजोए हुए अब वे सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करेंगे, लेकिन अभी वह न तो किसी से बात करने की स्थिति में हैं और न कुछ बताने की स्थिति में हैं। राजेश के भाई दिनेश तलवार ने सोमवार को ये बातें कहीं।




















