कोर्ट ने पाकिस्तान की ओर से दी गयी सभी दलीलें खारिज कर दीं. पाकिस्तान ने सुनवाई के दौरान कहा था कि कुलभूषण जाधव के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी मिला था. कोर्ट ने पाकिस्तान की इस दलील का अपने फैसले में जिक्र तक नहीं किया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने जो कैमरे पर जाधव के जो कथित कबूलनामे की बात कही थी, कोर्ट ने उसे भी नहीं माना.

फैसले के बाद भारत में किसने क्या कहा ?
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया- इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश कुलभूषण जाधव और भारत की जनता के लिए बड़ी राहत. भारत का पक्ष मजबूती से रखने के लिए हम हरीश साल्वे जी के आभारी हैं.


















