नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव पर इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान ने उम्मीद के मुताबिक फैसला मानने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”इंटरनेशनल कोर्ट का फैसला मान्य नहीं है. ये मामला इंटरनेशनल कोर्ट से बाहर का है.”
पाकिस्तान ने कहा कि कुलभूषण जाधव को लेकर उसकी जो भी आंतरिक प्रक्रिया है वो जारी रहेगी. इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से कहा कि वो कुलभूषण मामले में कुलभूषण जाधव मामले में सबूत रखेंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोर्ट के फैसले से मुंह मोड़ते हुए कहा, “भारत एक ऐसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा है जिसकी वजह से कई पाकिस्तानी मारे गए. भारत कुलभूषण जाधव के केस पर मानवतावादी दृष्टिकोण अपना दुनिया का ध्यान भटकाना चाहता है.”


















