ज़ाहिर है इस सवाल का जवाब हमारे पास भी नहीं है. वैसे भी जब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के पास ही इस सवाल का जवाब नहीं है, तो हमारे पास कहां होगा. लेकिन आरुषि का कातिल जो भी हो पर इतना दावे से कह सकते हैं कि आरुषि केस का कातिल कोई और नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ही है. सीबीआई ने ही कत्ल किया है इस केस का.



















