इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाया. जज ने भरी अदालत में कहा ‘ये अदालत शक का लाभ देते हुए डाक्टर राजेश तलवार और नुपुर तलवार को आरुषि और हेमराज के कत्ल के इल्ज़ाम से बरी करती है.’ और इसके साथ ही नौ साल चार महीने और 28 दिन बाद ये सवाल एक बार फिर देश के सामने आ खड़ा हुआ है? कि आखिर आरुषि और हेमराज को किसने मारा? कौन है इन दोनों का कातिल?



















