गीत-संगीत और जोशीले नारों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकतार्ओं ने आज पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 79 वां जन्म दिवस पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मनाया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तथा पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव के साथ जन्म दिन का केक काटा गया।


















