तमिलनाडु के मदुरै में बुधवार को एक चुनावी सभा के दौरान मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक और अभिनेता कमल हासन पर चप्पल फेंकी गई। हालांकि, चप्पल उन्हें नहीं लगी।

मदुरै के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि कुछ लोगों मे उनकी सभा के दौरान व्यवधान डालने की कोशिश की। जिस समय कमल हासन सभा को संबोधित कर रहे थे उसी वक्त किसी ने चप्पल फेंकने की कोशिश की। इस संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया।
BJP has demanded #KamalHaasan's arrest after the actor-politician called Nathuram Godse independent India's first terroristhttps://t.co/oHIRNRUeZ7
— MailToday (@mail_today) May 13, 2019
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चार चप्पल फेंके गए थे जब मक्कल निधि मय्यम प्रमुख एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। लेकिन यह लक्ष्य से चूक गयी और भीड़ के बीच किसी और को लगी।
https://twitter.com/MomentsIndia/status/1128982184839266305
12 मई को हासन ने अरावकुरिचि में बयान दिया था, ‘‘आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। यहीं से आतंक की शुरुआत हुई थी।’’ इसके बाद से भाजपा, अन्नाद्रमुक, संघ और हिंदू महासभा हासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
https://twitter.com/SwamiGeetika/status/1127806264291913729
कमल हासन पर ‘हिंदू आतंकवादी’ वाले बयान पर केस दर्ज कराया गया। हासन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) और 295 (ए) के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

















