
बैठक में यह भी स्वीकार किया गया कि नौसेना के युद्धपोतों के लिए बराक मिसाइलों की खरीदारी की आवश्यकता है। पानी का तापमान मापने में नौसेना के काम आने वाले थर्मोग्राफ सिस्टम की खरीदारी को भी मंजूरी दी गई।
रक्षा खरीद परिषद ने समुद्री बारूदी सुरंगों को नाकाम करने के लिए 311 करोड़ रुपये की लागत से उपकरण खरीदने को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों ने बताया कि नौसेना इस सिलसिले में रोबोट और पानी के अंदर यूएवी का इस्तेमाल करती रही है। अब इनकी और अधिक संख्या में जरूरत महसूस हो रही है।


















