लखनऊ 25 मार्च 2019: भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट श्रृंखला बार्बी क्यू नेशन द्वारा लखनऊ में अपना दूसरा रेस्टोरेंट् फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में खोला गया . यह नया रेस्टोरेंट 3800 स्क्वायर फीट पर बना है और इसका आकर्षण बार्बी क्यू नेशन का नवीनतम थीम और डेकोर है .

रेस्टोरेंट का उद्घाटन डॉ कविता पाठक डायरेक्टर जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और विवेकानंद निशुल्क शिक्षा केंद्र एनजीओ के बच्चों द्वारा किया गया ।इस रेस्टोरेंट की लॉन्च के साथ ही फीनिक्स मॉल और आसपास के के फूडीज अब अपने स्वाद और पसंद के अनुसार भांति भांति के 100 नॉन वेजिटेरियन और वेजिटेरियन डिशेज का आनंद उठा सकेंगे और साथ ही इन सब को लाइव बनते हुए भी देख सकेंगे।
नॉन वेज और वेज स्नैक्स को खुद ग्रिल कर के खाने के कंसेप्ट का पायनियर बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेंट है । बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेंट कैजुअल डाइनिंग में भारत का सबसे बड़ा और अग्रणी ब्रांड है ।यह एक फिक्स प्राइस फिक्स्ड मेंन्यू रैस्टोरेंटहै। इसके मैन्यू में मेडिटेरेनियन ,अमेरिकन, ओरिएंटल ,एशियन और भारतीय कूज़ीन का समावेश है । ग्राहक भांति भांति के सॉस और मैरिनेड्स में स्टार्टर्स को ग्रिल करने का अनुभव ले सकते हैं बार्बी क्यू नेशन का ऐमबीऐंस आधुनिक एवं ऊर्जा से भरपूर है ।यहाँ के टेबल अपने ग्रिल्स के साथ एक लाइव किचन का एहसास देते हैं।
यहां की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां अनलिमिटेड फूड का प्रावधान है। ग्राहक नॉन वेजिटेरियन स्टार्टर्स में मशहूर सीख कबाब,चिल्ली गार्लिक प्रौण्स, फ़िश मेथी टिक्का, तंदूरी टंगड़ी और वेजिटेरियन स्टार्टर में हरी गोभी और मटर की टिक्की,होम स्टाइल पोटेटो वेजेस विद चिल्ली साल्सा,कजून स्पाईस बेबी पोटेटो और फल्धरी चाट का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़िये ….भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स चेन बार्बी क्यू नेशन के तीसरे रेस्टोरेंट की लॉन्चिंग
मीठे के शौकीन लोगों के लिए डेजर्ट मेंन्यू में अल्मोंड फज ब्राउनी ,ऐसोर्टेड पेस्ट्री, अंगूरी गुलाब जामुन, मूंग दाल हलवा , केसरी फिरनी और अलग अलग स्वाद फ्लेवर्स और कांबिनेशंस में बेमिसाल कुलफियां भी शामिल है।

इस मौके पर हेड ऑफ ऑपरेशंस नार्थ, बार्बी क्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, मनीष पांडे भी उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि “बार्बी क्यू नेशन भारत में कैजुअल डाइनिंग का पसंदीदा गंतव्य है और इसका सबूत है एक ही शहर में एक से ज्यादा आउटलेट्स का होना .
लखनऊ में गोमती नगर आउटलेट को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया इसी कारण हमें शहर में अपना दूसरा आउटलेट लाना पड़ा .बार्बी क्यू नेशन फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में इलाके के नए ग्राहकों का भी बहुत खुशी से स्वागत करते हैं । इस नए रेस्टोरेंट में सबको उत्कृष्ट सर्विस देना ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है”।

लोकेशन : बार्बी क्यू नेशन फिनिक्स यूनाइटेड मॉल, यूनिट टी -15 &15- ए, 3rd फ्लोर, प्लॉट नं सी पी -08,सैक्टर -बी,एल डी ए कॉलोनी,कानपुर रोड स्कीम,लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226005 ।
टाइमिंग्स: 12:00 पी एम टू 3:00 पी एम (लँच )
6:30 पीएम टू 11:00 पी एम (डिनर )
प्राइस : 2 लोगों के लिए 1600
कवर :120
बुकिंग:7303916060
नॉन वेज और वेज खाने को खुद ग्रिल करके खाने के कांसेप्ट यानी कि “डू इट योरसेल्फ “कांसेप्ट का भारत में पायनियर बार्बी क्यू नेशन रेस्टोरेंट है. इसका पहला रेस्टोरेंट मुंबई में 2006 में खुला था. बार्बी क्यू नेशन का विज़न है डाइनिंग का उत्कृष्ट एवं संपूर्ण अनुभव बहुत ही किफायती दामों में . उत्कृष्ट सर्विस और ग्राहक सेटिस्फेक्शन की फिलॉसफी के कारण ही 2008 तक संपूर्ण भ…

















