इसी दौरान ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समूह बनाकर पाठ कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उनके मोबाइल फोन और कैमरे भी कब्जे में ले लिए। बाद में इन लोगो को कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि इससे पहले इनके मोबाइल फोन और कैमरे के सारे वीडियो और फोटो डिलीट करा दिए गए।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार को उनका और उनके साथियों का व्रत था जिसके लिए वह ताजमहल नहीं बल्कि ‘तेजोमहालय’ में भगवान शिव शंकर की पूजा करने आए थे।



















