आगरा। ताजमहल पर विवादों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आगरा में स्थित यह खूबसूरत मध्ययुगीन इमारत उस समय विवादों के केंद्र में आ गई थी जब संगीत सोम ने ताजमहल को हिंदुओं पर जुल्म ढाने वाले ‘गद्दारों’ द्वारा निर्मित बताया था और इसको भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ कहा था।

संगीत सोम के इस बयान के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया था। यही वजह है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि आगरा में स्थित ताजमहल भारत की विरासत का हिस्सा है।



















