यही नहीं, वह 26 अक्टूबर को ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी समेत शहर में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा करने वाले हैं। अब नया विवाद ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने पर हो रहा है।
योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से ठीक 3 दिन पहले राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी (RSP) के कार्यकर्ताओ ने ताजमहल के अंदर शिव चालीसा का पाठ किया। यही नहीं, उन्होंने इस पाठ का फेसबुक लाइव भी किया।



















