रविवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वड़ोदरा में रोड शो किया। रोड़ शो के दौरान एक महिला ने नरेंद्र मोदी पर चूड़ियाँ फेंक दी। यह महिला कथित तौर पर मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) से संबंध रखती है। उनकी पहचान चंद्रिका बेन के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाली चंद्रिका को सुरक्षाकर्मी ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

चंद्रिका बेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ख़बर रहे रविवार को क्षेत्र में कई परियोजनाएं शुरू करने के बाद पीएम मोदी वडोदरा में नवलाखी मैदान से सड़क शो आयोजित कर रहे थे।
Pages: 1 2



















