सऊदी अधिकारियों से मुलाक़ात में इस्राईल इंटैलीजेन्स प्रमुख मेयर दागान ने यह मांग की थी कि यदि इस्राईली सरकार ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर बमबारी का निर्णय किया तो उस स्थिति में सऊदी अरब इस्राईली विमानों को अपनी वायु सीमा का प्रयोग करने की अनुमति दे।
मिलमान का कहना है कि जब नेतनयाहू सुन्नी अरब जगत से इस्राईल के संबंधों की बात करते हैं तो सबको पता होता है कि उनका इशारा किसकी तरफ़ है। उनका इशारा सऊदी अरब की ओर होता है।



















