
डिमेंशिया की बीमारी से पीडि़त विल्फ रसेल 93 का एक केयर होम में निधन हो गया, जबकि उनकी 91 वर्षीय पत्नी वेरा की पास ही के एक अस्पताल में मौत हो गई। यह कुदरत का करिश्मा ही था कि 71 वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद दोनो ने लगभग एक ही साथ इस दुनिया को अलविदा कहा। यहां यह उल्लेखनीय है कि वेरा को उनके पति की मौत की सूचना भी नहीं दी गई थी।
उनकी पोती स्टीफनी वेल्च ने बताया, ‘‘मेरे दादा को एक वर्ष पहले डिमेंशिया की बीमारी होने की बात पता चली। उन्हें दो महीने पहले एक केयर होम में भर्ती कराया गया। मेरी दादी हाल ही में उन्हें देखने वहां गईं तो बीमारी के कारण दादा उनको बिलकुल पहचान नहीं पाए। उसी दिन से दादी की तबीयत बिगडऩे लगी।’’
Pages: 1 2



















