
सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पूछा कि क्या रूस के बारे में क्या यह कहना सही है कि वह साइबर अपराधियों को सक्रिय रूप से पनाहगाह मुहैया कराता है. इसका कोमी ने ‘हां’ में जवाब दिया. ग्राहम ने पूछा कि क्या कोमी उनकी इस बात से सहमत हैं कि रूस को तभी ऐसा करने से रोका जा सकता है यदि उसे अमेरिकी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए सबक सिखाया जाए. इसके जवाब में कोमी ने कहा, ‘यह उचित बयान है.’
एफबीआई प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस वास्तविक मतों की संख्या में बदलाव नहीं कर सका लेकिन वह एक दिन ऐसा करने में सक्षम हो सकता है. कोमी ने कहा कि एफबीआई रूसी हैकरों के खिलाफ काम कर रहा है.


















