नई दिल्ली : जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया के महान भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉकिंग ने मानव जाति के लिए एक गंभीर तरह की चेतावनी जारी की है.

उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिंडों के टकराव से खुद को बचाए रखने के लिए मनुष्य को दूसरी धरती खोजनी होगी. अगर ऐसा नहीं कर पाये तो 100 साल बाद पृथ्वी पर मानव जाति का बचे रहना मुश्किल होगा.
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘एक्पेडिशन न्यू अर्थ’ में स्टीफन हॉकिंग और उनके छात्र रहे क्रिस्टोफ गलफर्ड बाहरी दुनिया में मानव जाति के लिए जीवन की तलाश करते नजर आएंगे. इसी डॉक्यूमेंट्री में हॉकिंग ने दावा किया है कि मानव जाति को अगर जिंदा रहना है तो उसे किसी अन्य जगह पर जीवन की तलाश करनी होगी.


















