4. फुलझड़ियां
छोटे-छोटे बच्चों को दिवाली पर रंग-बिरंगी फुलझड़ियां सबसे ज्यादा लुभाती हैं. आतिशबाजियों में उनकी सबसे पहली पसंद वही होती है. लेकिन एक फुलझड़ी के जलाने से 10390 µg/m³ PM 2.5 प्रदूषण उत्पादित होता है. जो आदर्श स्तर (25 µg/m³) से 415 गुना ज्यादा प्रदूषण पैदा करती हैं.
5. चखरी
जिस चखरी पर कूदते हुए बचपन बीता हो, वो स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक है, इसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे. एक चखरी को जलाने से 9490 µg/m³ PM 2.5 प्रदूषण होता है. जो आदर्श स्तर की तुलना में 379.6 गुना ज्यादा बदतर है. ये समझने का वक्त है कि जो गलतियां बचपन में हमसे हुईं, वो हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के साथ नहीं करनी है.
6. अनार
फल के अलावा आतिशबाजी में भी अनार काफी लोकप्रिय है. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई जमकर इसका इस्तेमाल करता है. लेकिन प्रदूषण के मामले में 1 अनार 4860 µg/m³ PM 2.5 वायु प्रदूषण पैदा करता है.



















