कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि दार्जिलिंग जहां पृथक राज्य के लिए आंदोलन चल रहा है, केंद्रीय बलों को नहीं हटाया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दार्जिलिंग में सर्वदलीय बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा है कि सुखद वातावरण में दार्जिलिंग में शांति की स्थापना की राह तलाशी गई है।




















