2. पटाखे की लड़ी
तेज़ आवाज़ वाली पटाखे की लड़ी का शौकीन कौन नहीं होता. 500, 1000, 5000 और 10 हजार तक की लड़ियां बाज़ार में मौजूद है. लोग जमकर दिवाली के दौरान इनको फोड़ते हैं.
लेकिन प्रदूषण के स्तर पर जांचे तो एक 1000 वाली पटाखे की लड़ी से 38540 µg/m³ PM 2.5 वायु प्रदूषण पैदा होता है. जो WHO के आदर्श स्तर की तुलना में 1541 गुना ज़्यादा है.
3. पलपल/हंटर
कहीं हंटर तो कहीं पलपल नाम से मशहूर पतली सी रस्सी जैसी आतिशबाजी देखने में बेशक छोटी लगती हो लेकिन प्रदूषण बहुत करती है. चेस्ट रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक एक हंटर जलाने से 28950 µg/m³ PM 2.5 प्रदूषण पैदा होता है.
इसकी तादाद WHO के तय आदर्श स्तर से 1158 गुना ज़्यादा है. आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये कितना खतरनाक है.



















