चोडांकर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को इस संकट से उबारने की बजाए सरकार दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात अनुशासन के नाम पर चलाए जा रहे अभियान से सडक़ दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है बल्कि इससे लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे पैसा वसूूलने का काम किया जा रहा है।

















