पणजी। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव गिरिश चोडांकर ने गोवा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को मूर्ख बनाकर उनसे फर्जी तरीके से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। चोडांकर ने यहां एक वक्तव्य जारी कर यह बात कही।

कांग्रेस सचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से राज्य आर्थिक रूप से दिवालियेपन का शिकार हो रहा है।

















