अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मिनी बस में धमाका हुआ जिसमें कम से कम 5 लोग मारे गए और 10 से अधिक घायल हो गए |
सरकारी सूत्र के हवाले अफ़ग़ान मीडिया के अनुसार, यह धमाका मैग्नेटिक बम का था। बम मिनी बस के नीचे लगा हुआ था। इस मिनी बस में अफ़ग़ानिस्तान के सिविल सर्विस कमीशन और स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार विभाग के सरकारी कर्मचारी सवार थे।

रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका पश्चिमी काबुल के दारुल अमान इलाक़े में हुआ।
आरंभिक रिपोर्ट में मिनी बस के पूरी तरह तबाह होने की सूचना थी।
अफ़ग़ान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मयार के अनुसार, इस धमाके में 5 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए।
यह धमाका, अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुए श्रंख्लाबद्ध धमाकों के बाद हुआ है।
रिपोर्ट मिलने तक किसी गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की अगुवाई में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद, पूरे अफ़ग़ानिस्तान में अशांति जारी है।
इसी महीने अमरीका और तालेबान के बीच शांति वार्ता का नया चरण होने का कार्यक्रम है।
तालेबान का कहना है कि जब तक अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका का अतिक्रमण रहेगा उस समय तक मिलिटेंसी जारी रहेगी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


