सीतापुर पुर में भीषण रोड एक्सीडेंट भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत। लोकेंद्र सिंह के दोनों गनर की भी घटना स्थल पर मौत। लखनऊ इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आ रहे थे विधायक।

बिजनौर जिले के नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की आज सुबह यहां पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विधायक के साथ उनके दो गनर की भी इस हादसे में ही मौत हो गई। इनके साथ ही ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई। मृतकों की संख्या चार हो गई है। विधायक आज बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे।
विधायक लोकेंद्र की गाड़ी एनएच-24 के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक में जा घुसी। कमलापुर थाना क्षेत्र के ककहिया पारा गांव के पास सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान (45) समेत चार लोगों की मौत हो गई है

बिजनौर के नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि इस दुख की घड़ी में लोकेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ा होने तथा हर संभव मदद देने को भी कहा है।


















