इसके बाद जीएसटी ने बाजार को गिरा दिया। हमारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। अखिलेश से पूछा गया कि उन्होंने चुनावों में ये सभी बात जनता को तो बताई थी, इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि जनता को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं समझे, अब समझ रहे हैं।
नफरत का हो रहा विकास
अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विकास के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों ने लेते हुए कहा कि पिछले आठ महीने में सिर्फ नफरत का विकास हुआ। आठ महीने में कोई नया काम नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में सिर्फ नफरत का विकास हो रहा है। लोकतंत्र में जनता मौका देती है और निकालती भी है।



















