देश में नोटबंदी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले जो बुराइयां थी वह आज भी हैं। आप के पास एक्सपर्ट हैं फिर भी आप लगातार जीएसटी में संशोधन कर रहे हो। अब तो चुनाव जैसे-जैसे आएगा आप संशोधन पर संशोधन करेंगे।
उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि देश भर के अर्थशास्त्री नोटबंदी को गलत बता रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने भी नोटबंदी को गलत बताया।



















