अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कोई भी नया काम नहीं कर रही है। वह तो उन सभी कामों का सिर्फ उद्घाटन कर रही है, जो हमारी सरकार ने किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के साथ भगवान श्रीराम भी हमारे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।
अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था के साथ बाजारों को काफी नुकसान हुआ हैं। वहीं नोटबंदी से फायदा क्या हुआ हमें बता दें।



















