दक्षिणी कंधार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता शमीम खोलवक ने कहा कि प्रांतीय राजधानी में हुये दोहरे बम धमाके में एक नागरिक की मौत हो गयी जबकि तीन पुलिसवालों समेत 10 लोग घायल हो गये। दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हाल ही में तालिबान ने अपने हमलों में तेजी लाने की घोषणा की थी।

एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने एएफपी को बताया कि जिन्हें अस्पताल लाया गया है उनमें से कई को गोली लगी है. आरटीए के एक फोटोग्राफर ने कहा कि जैसे ही मुठभेड़ शुरू हुई वैसे ही वह इमारत से भाग गया लेकिन उसके कई सहकर्मी अब भी अंदर फंसे हुए हैं. इस्लामिक स्टेट के विद्रोही नांगरहार प्रांत में सक्रिय हैं जिसकी राजधानी जलालाबाद है.



















