अफ़ग़ानिस्तान / जलालाबाद: पूर्वी नांगरहार प्रांत में कुछ बंदूकधारी अफगानिस्तान के सरकारी मीडिया के स्थानीय मुख्यालय में घुस गये। इसके बाद हुये संघर्ष में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
नांगरहार के प्रांतीय अस्पताल के एक प्रवक्ता इनामुल्लाह मियाखियाल ने कहा कि मारे गये लोगों में सरकारी टीवी के चार कर्मचारी और दो पुलिस अधिकारी हैं। 18 अन्य लोग इस हमले में जख्मी हुये हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि हमले में शामिल चार हमलावर मारे गये। यह हमला एक धमाके के साथ शुरू हुआ और इसके बाद अफगान सुरक्षा बलों के साथ उनका भीषण संघर्ष हुआ।
सरकारी मीडिया की इमारत गवर्नर परिसर और एक पुलिस थाने के करीब है।



















