मुंबई। मनी लांड्रिंग निरोधक से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अर्जी पर हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत समन देकर क्रमश : 25 सितंबर और 26 सितंबर को पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

ईडी की अर्जी में इन दोनों के खिलाफ नये भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत 2 अरब डालर पीएनबी धोखाधड़ी मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया है। इस कानून के तहत सरकार को देश की कानूनी एजेंसियों से बचने के लिए विदेश भागे आर्थिक अपराधियों की सम्पत्ति जब्त कर उसे बेचने का अधिकार है।
एजेंसी ने हाल ही में कोर्ट में अर्जी लगा कर इन दोनों हीरा कारोबारियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उसकी 3,500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश देने का आग्रह किया था। अधिकारियों के मुताबिक कोर्ट ने नीरव मोदी को 25 सितंबर को और मेहुल चोकसी को अगले दिन हाजिर होने का सम्मन जारी किया है।
ईडी ने विशेष कोर्ट के समक्ष दोनों के खिलाफ 2 अलग-अलग आवेदन दिए थे। संसद ने कल राज्यसभा में भगोड़ा विधेयक को मंजूरी दे दी। लोकसभा ने 19 जुलाई को इसकी मंजूरी दी। भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक, 2018 12 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था और इसे 19 मार्च को मंजूरी दी गई।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


