बेंगलुरू। कर्नाटक में बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येद्दियुरप्पा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सरकार बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय में रातभर चली हाई वोल्टेज कानूनी लड़ाई के बाद येद्दियुरप्पा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

लिंगायत समुदाय में खासा प्रभाव रखने वाले 75 वर्षीय येद्दियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कर्नाटक मामले की तुरंत सुनवाई के लिए वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश एएम खानविल्कर और न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड की बेंच से यह मांग की है। इस पर पीठ ने राम जेठमलानी को कल उचित बेंच के सामने मामले को रखने का निर्देश दिया।
Bengaluru: JD(S)'s HD Deve Gowda joins Congress protest at Vidhan Soudha, against BS Yeddyurappa sworn-in as CM of #Karnataka. pic.twitter.com/mI86OgqBM2
— ANI (@ANI) May 17, 2018
कर्नाटक विधानसभा के बाहर जारी कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा भी शामिल हो गए हैं।
येदियुरप्पा ने शपथ तो ले ली, लेकिन बहुमत साबित करना मुश्किल है: संजय राउत
BS Yeddyurappa has taken the oath but it's difficult to prove majority. Governor should have called those who had maximum numbers. When this happens people say, loktantra ki hatya ho gayi, lekin jab desh mein loktantra bacha hi nahi hai toh hatya kiski hogi:Sanjay Raut, Shiv Sena pic.twitter.com/Ja2tTABDBM
— ANI (@ANI) May 17, 2018
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ तो ले ली है, लेकिन बहुमत साबित करना मुश्किल है। राउत ने आगे कहा, “राज्यपाल को उन्हें बुलाना चाहिए था, जिसके पास ज्यादा विधायक हैं। अब जब कि ऐसा हो गया है तो लोग कह रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो गई। जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है तो हत्या किसकी होगी।”
मोदी सरकार केंद्रीय संस्थानों का गलत इस्तेमाल कर रही है: कुमारास्वामी
कुमारास्वामी ने कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय संस्थानों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “मैं जानता हूं कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को वे धमकी दे रहे हैं। कुमारास्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक कांग्रेस विधायक जिसने आनंद सिंह से बात की थी,
उसने मुझे इस बारे में जानकारी दी है। कुमारास्वामी ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने मुझे बताया, “आनंद सिंह के खिलाफ वे ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आनंद सिंह के खिलाफ ईडी में एक केसा है, वे उन्हें फंसाने जा रहे हैं।” कुमारास्वामी ने कहा कि कांग्रेस विधाक ने मुझसे यह भी बताया, “ विधायक आनंद सिंह ने कहा कि मैं माफी चाहूंगा, मुझे पहले अपने हितों की रक्षा करनी है।
हमें देश के हितों की रक्षा के लिए एक साथ आना होगा: कुमारास्वामी
बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए एचडी कुमारास्वामी ने कहा, “मैं अपने पिता (एचडी देवगौड़ा) से अनुरोध करूंगा कि वे सभी क्षेत्रीय दलों से बात करें और देखें कि कैसे बीजेपी लोकतांत्रिक व्यवस्था को बर्बाद कर रही है। हमें देश के हितों की रक्षा के लिए एक साथ आना होगा।”


















