लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब धर्म की बात करने लगे हैं। लखनऊ में आज एक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान राम व कृष्ण को विष्णु का अवतार बताया। इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि भगवान राम की कृपा से हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने भगवान राम की कृपा से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि मैने भी भी किसी उद्घाटित योजना का परियोजना का उद्घाटन नहीं किया। भगवान राम की कृपा थी, कि हमने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।



















