अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने सऊदी अरब द्वारा रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 ख़रीदने के समझौते पर चिंता जताई है।
पेंटागन की प्रवक्ता मिशेल बाल्डानज़ा ने गुरुवार की रात एक बयान में कहा कि वाशिंग्टन को सऊदी अरब द्वारा एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली ख़रीदने पर आपत्ति है।

ग़ौरतलब है कि सऊदी शाह सलमान की मॉस्को यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच एस-400 मिसाइल शील्ड के सौदे पर समझौता हुआ है।
इससे पहले अमरीका ने तुर्की द्वारा रूस से एस-400 ख़रीदने के बारे में भी चिंता जताई थी।
अमरीका ने सऊदी अरब द्वारा रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली के ख़रीदने के समझौते पर ऐसी स्थिति में चिंता जताई है, जब वह सऊदी अरब और अन्य अरब देशों को हथियार बेचने वाला सबसे बड़ा देश है।
एस-400 रक्षा प्रणाली एक साथ 100 लक्ष्यों को को चिन्हित करके 400 किलोमीटर की दूरी से एक साथ 12 लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
सऊदी शाह सलमान ने गुरुवार को मॉस्को में अपनी यात्रा के दौरान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाक़ात की थी।
Courtesy Parastoday.com
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


