लंदन. चीन ने मुस्लिम मेजॉरिटी वाले अपने प्रोविंस शिनजियांग में बुर्का, हिजाब पहनने और लंबी दाढ़ी रखने पर पाबंदी लगा दी है। चीन ने दावा किया है कि यह कदम धार्मिक कट्टरता को खत्म करने के लिए उठाया गया है। नए नियम 1 अप्रैल से शिनजियांग में लागू हो गए हैं। कानूनी तरीके से निकाह करने पर जोर…
– द इंडिपेंडेंट के मुताबिक नए नियमों के तहत मुस्लिमों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। पब्लिक प्लेसेज जैसे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बुर्का, हिजाब के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, धार्मिक तौर-तरीके से निकाह करने को भी मना कर दिया गया है। इसकी जगह कानूनी तरीके से विवाह करने का नियम बनाया गया है। इसके साथ ही हलाल शब्द के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई है।




















