
अप्रैल में अपने पिता की बायोपिक ‘माइकल’ के रिलीज़ होने के बाद प्रिंस जैक्सन का यह पहला बड़ा पब्लिक अपीयरेंस था।
मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के सबसे बड़े बेटे प्रिंस जैक्सन ने कई महीनों बाद एक पब्लिक इवेंट में हिस्सा लेकर अपने पिता की ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म ‘माइकल’ पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
उनके बेटे ने 29 अगस्त को लास वेगास के मैंडले बे रिज़ॉर्ट और कैसीनो में माइकल जैक्सन के 68वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित खास इवेंट ‘माइकल जैक्सन वन’ शो में अचानक शिरकत की।
अप्रैल में अपने पिता की बायोपिक ‘माइकल’ के रिलीज़ होने के बाद प्रिंस जैक्सन का यह पहला बड़ा पब्लिक अपीयरेंस था। वह अपने पिता की ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
फ़िल्म के बारे में बात करते हुए प्रिंस जैक्सन ने कहा कि यह देखना उनके लिए बहुत खास अनुभव था कि फ़िल्म ने लोगों पर कैसा असर डाला है। वह नई पीढ़ी को अपने पिता के संगीत और संदेश से जुड़ते हुए देखकर बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि इसका दुनिया पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
गौरतलब है कि माइकल जैक्सन का निधन 2009 में हुआ था और उस समय प्रिंस सिर्फ़ 12 साल के थे।
#MicleJackson #princejackson

















