ईरान के विदेश मंत्रालय ने ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अमेरिकी योजना का मज़ाक उड़ाते हुए इसे ‘मज़ाक’ करार दिया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बयान में कहा कि वाशिंगटन की नीति का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि अमेरिका ऐसे प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा है जो पहले से ही लागू हैं।
इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका अपने तथाकथित ‘गठबंधन अभियान’ की सफलता साबित करने के लिए बहरीन का सहारा ले रहा है, जबकि बहरीन और ईरान के बीच कोई खास आर्थिक लेन-देन नहीं है।
आर्थिक युद्ध के खिलाफ ईरान का बड़ा फैसला; अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों के बीच आत्मनिर्भरता पर ज़ोर
इससे पहले, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बहरीन के वित्त मंत्री शेख सलमान बिन खलीफा अल खलीफा के साथ संपर्क की पुष्टि की और कहा कि दोनों नेताओं ने ईरान पर वित्तीय दबाव बनाए रखने पर चर्चा की।

















