” काबुल के एक अस्पताल ने बताया कि हमले में कम से कम 19 लोग मारे गये और 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गृह मंत्रालय ने हालांकि केवल छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

मंत्रालय के मुताबिक हमलों में 87 लोग घायल हुए हैं।
चश्मदीदों ने बताया कि कल हुई झड़प में मारे गये मोहम्मद सलीम इजादयार को सुपुर्द ए खाक किए जाने के दौरान ये विस्फोट हुए।
वह सीनेट के डिप्टी स्पीकर का पुत्र था।
तोलो न्यूज और अन्य मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोटों में 18 लोग मारे गये हैं।
विस्फोटों में 16 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।


















