लंदन। ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में एक सुपरमार्केट में विस्फोट होने से 37 लोग घायल हो गये हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि यह विस्फोट संभवत: गैस लीक की वजह से हुआ।
शिराज के अग्नि शमन विभाग के प्रमुख मोहम्मद फारूक जेहाद ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि यह विस्फोट संभवत: ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट या गैस लीक होने की वजह से हुआ।
उन्होंने बताया कि अभी इस घटना की कार्यवाही चल रही है। धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनायी दी। विस्फोट से कई जगहों पर सुपरमार्केट की दीवार ढह गयी। कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूट गये।
Pages: 1 2


















