काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अाज पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में मारे गये लोगों में से एक के जनाजे के दौरान हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी।

अफागनिस्तान में लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने लोगों से एकता बनाये रखने की अपील की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “देश हमले की जद में है।
हमें मजबूत और एकजुट रहना होगा।


















