इराक़ और सीरिया में जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने एक वीडियो जारी करके अमरीकी राजधानी वाशिंगटन में भी फ़्रांस की राजधानी पेरिस जैसे हमलों की धमकी दी है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी होने वाले वीडियो में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल होने वाले समस्त देशों को चेतावनी दी गई है कि उनका भी फ़्रांस जैसा हश्र किया जाएगा।
इस वीडियो फ़ुटेज में बोलने वाला दाइश का कमांडर विशेष रूप से वाशिंगट का नाम ले रहा है।
आतंकवादी कमांडर कहता है कि वह समस्त देश जो धार्मिक युद्धों जैसी कार्यवाहियों में लिप्त हैं, सुन लें कि देर या सवेर वह दिन ज़रूर आएगा जब उनका भी वही हाल होगा जो फ़्रांस का किया गया है।
वीडियो में बोलने वाला आतंकवादी कहता है कि अब हमने फ़्रांस को उसके अपने आंगन पेरिस में बर्बाद कर दिया और हम वादा करते हैं कि हम अमरीका को उसके अपने दिल वाशिंगटन में नष्ट कर देंगे।
इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है और अमरीकी अधिकारियों ने भी अभी तक इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


