इर्ना के अनुसार, हुद्हुद-3 ड्रोन, रनवे के बिना सीधी उड़ान भरने में सक्षम है। इस ड्रोन में टोही कैमरे लगे हुए हैं। इसी प्रकार यह बिना रनवे के उतर भी सकता है। इस नए ड्रोन को किसी स्थान का नक़्शा बनाने, राहत काम और निगरानी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मंगलवार को तेहरान में हुदहुद-3 का लोकार्पण किया गया जिसमें राष्ट्रपति के विज्ञान व प्रौद्योगिकी के सलाहकार, सोरना सत्तारी भी उपस्थित थे।ईरान की नॉलिज बेस्ड कंपनी फ़ातेह आसमान शरीफ़ के प्रवक्ता मुस्तफ़ा हुसैन पनाह ने बताया कि हुद्हुद-3 ड्रोन की डिज़ाइनिंग और उत्पादन में 8 महीने का वक़्त लगा।
उन्होंने बताया कि यह मल्टीरोटर ड्रोन है और विभिन्न प्रकार के कैमरे सहित तीन किलोग्राम तक भारत ले जा सकता है। इसी प्रकार कम आवाज़ के साथ निरंतर ऊंची उड़ान भरना भी हुदहुद-3 ड्रोन की अन्य विशेषताए हैं।)



















