मंगलवार सुबह जब चीनी मिल के पास के स्कूल में बच्चे बेहोश हुए तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को लेकर स्कूल के टीचर जिला अस्पताल व जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचे. मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
बीमार बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों में बच्चों को रेफर किया गया.


















