इस बार भी उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि दो दशकों से अधिक समय से उत्तर कोरिया के मुकाबले में धैर्य से काम लेने का कोई फायदा नहीं रहा है।
उन्होंने पिछले सप्ताह प्यूंगयांग द्वारा मिसाइल परीक्षण की प्रतिक्रिया में उत्तर कोरिया के नेता को मिसाइल पुरूष कहकर संबोधित किया था।
इसी प्रकार डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया को नष्ट करने की भी धमकी दे चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रवइये से अमेरिका और उत्तर कोरिया के मध्य तनाव पहले से अधिक हो गया है। ट्रम्प बारमबार उत्तर कोरिया को सैनिक हमले की धमकी दे चुके हैं।


















