बताया जाता है कि ट्रम्प के इस बयान के बाद उन्हें नए परमाणु शस्त्रागार बनाने के मार्ग में मौजूद व्यवहारिक व क़ानूनी रुकावटों से अवगत कराया गया और बताया गया कि अमरीकी सेना अब उस समय से अधिक मज़बूत है जब अमरीका ने परमाणु हथियार बनाया था। इस बैठक में शामिल कुछ अधिकारियों ने बताया है कि बैठक के बाद अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को मूर्ख व बुद्धिहीन बताया है।
Pages: 1 2


















