नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दी है। तानाशाह उन ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को भड़काना जारी रखा तो फिर अमेरिका पर परमाणु हथियारों का प्रयोग करना पड़ेगा। नॉर्थ कोरिया की ओर से यह धमकी उस समय आई है जब अमेरिका के बॉम्बर जेट्स इस देश की सीमा तक पहुंच गए थे।
अमेरिका युद्ध के लिए बेचैन
किम जोंग उन ने कहा है कि अमेरिका, युद्ध के लिए बेचैन हो रहा है लेकिन उसे याद रखना चाहिए कि अगर वह इसी तरह से बर्ताव करता रहा तो फिर उसे परमाणु हमलों का सामना करना पड़ेगा। किम जोंग उन की मानें तो उनके देश की सेनाएं अमेरिका को किसी भी तरह की चुनौती देने को तैयार हैं। किम जोंग उन की मानें तो अमेरिका खुद को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ लेकर जा रहा है।


















