स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने इस बैठक के बाद कहा कि मैड्रिड अपने वादों और धमकियों दोनों पर कटिबद्ध है और केटालोनिया की स्थानीय सरकार को अलग-थलग करने के लिए कुछ फ़ैसले किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि केटालोनिया की स्थानीय सरकार और संसद को भंग कर दिया गया है और 21 दिसम्बर को इस क्षेत्र में नए चुनाव के आयोजन तक केटालोनिया का संचालन स्पेन की केंद्रीय सरकार करेगी।
स्पेन की सेनेट ने शुक्रवार को संविधान की धारा 155 को लागू करके केटालोनिया के क्षेत्र की स्वायत्तता को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। न के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने कहा कि केटालोनिया के पुलिस प्रमुख को भी जल्द ही उनके पद से हटा दिया जाएगा।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


