स्पेन के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की रात केटोलोनिया की स्थानीय सरकार और संसद को भंग करने के साथ घोषणा की है कि 21 दिसम्बर तक मैड्रिड इस क्षेत्र का संचालन करेगा।

केटालोनिया के क्षेत्र की संसद ने दस के मुक़ाबले में 70 वोटों से स्पेन की सरकार से एक पक्षीय रूप से स्वाधीनता की घोषणा की। इस मतदान में दो सासंदों ने भाग नहीं लिया। केटालोनिया की संसद के इस क़दम के बाद स्पेन की सरकार ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई।
Pages: 1 2


















