ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेज़ा मे को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की नसीहत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने डोनल्ड ट्रम्प को करारा जवाब देते हुए कहा है कि मैं ने साफ़ शब्दों में कहा था कि इस्लामोफ़ोबिया पर आधारित वीडियो का ट्रम्प द्वारा रिट्वीट किया जाना ग़लत क़दम था।

ट्रम्प ने एक इस्लाम विरोधी वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से रिट्वीट कर दिया था जिस पर ब्रितानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि ट्रम्प का यह क़दम ग़लत है इसके बाद ट्रम्प ने अपने विशेष अंदाज़ में टेरेज़ा मे को नसीहत दे डाली कि मुझ पर ध्यान न दो बल्कि ब्रिटेन में चरमपंथी आतंकवाद पर ध्यान दो।
Pages: 1 2




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













